आजमगढ़, 23 मई 2025 — जनपद की प्रतिभाशाली महिला आरक्षी चमन खातून ने प्रदेश स्तर पर आजमगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है। 25वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के तहत आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवाओं के अंतर्गत #3rd रैंक (कांस्य पदक) प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
यह प्रतियोगिता यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित की गई थी, जो कि प्रयागराज में संपन्न हुई। चमन खातून की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज दिनांक 23 मई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, श्री हेमराज मीना द्वारा उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी ने चमन खातून की मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आजमगढ़ पुलिस विभाग में यह सम्मान न केवल चमन खातून के लिए बल्कि उन सभी महिला पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो खेलों और सेवा दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में कार्यरत हैं।



- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई