आजमगढ़, 22 मई 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर थाना-निजामाबाद पुलिस ने वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित चार विशेष टीमों ने विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी वारण्टों के अनुपालन में कुल 14 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
- सत्यनरायन पुत्र तपसी, उम्र 50 वर्ष
- अमरनाथ पुत्र सोहित, उम्र 37 वर्ष, निवासी बनगाँव
- महेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र दुल्लम उर्फ बुद्दु, उम्र 60 वर्ष, निवासी मोहनाठ
- मोनू पुत्र बदरूद्दीन, उम्र 32 वर्ष
- मनीस पुत्र अब्दुल लतीफ, उम्र 35 वर्ष, निवासी संगहीपुर (डोडोपुर)
- विनोद मौर्य पुत्र लालचन्द मौर्य, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाहपुर
- ईशा पत्नी जावेद, निवासी चुनहटा
- क्रान्ति प्रजापति पत्नी बालचन्द, उम्र 50 वर्ष
- बालचन्द पुत्र बद्री, उम्र 55 वर्ष
- सरिता पत्नी जितेन्द्र, उम्र 35 वर्ष
- वीना देवी पत्नी रामबचन, उम्र 40 वर्ष
- पुजा प्रजापति पुत्री महेश प्रजापति, उम्र 27 वर्ष
- गायत्री प्रजापति पत्नी महेश, उम्र 55 वर्ष
- महेश पुत्र भजू, उम्र 58 वर्ष, सभी निवासी ग्राम वजीरमलपुर, थाना निजामाबाद
सभी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तारी के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय जनता में पुलिस की इस कार्रवाई से सुरक्षा की भावना और विश्वास और मजबूत हुआ है।




- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद