अंबेडकरनगर, 9 मई — जिले के माझा कम्हरिया गांव में सरयू नदी में स्नान करते समय दो किशोर छात्रों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा गुरुवार को उस समय हुआ जब दोनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में स्नान कर रहे थे।
मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अभिनाश यादव और 15 वर्षीय प्रियांशु यादव के रूप में हुई है। अभिनाश, विवेक यादव का पुत्र था, जबकि प्रियांशु अपने मामा विवेक यादव के घर रह रहा था और वहीं पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।
इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना