आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत आज जिले भर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, कानूनों और सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अभियान के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध सहित महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की पहचान, रोकथाम और शिकायत के तरीकों को सरल भाषा में समझाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- स्वास्थ्य सेवा – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाना हेल्प डेस्क
मिशन शक्ति के इस विशेष चरण में ‘पुलिस की पाठशाला’ व ‘चौपाल’ के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को सीधे संवाद के जरिए जागरूक किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हो रहा है।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार