भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लालगंज जिला इकाई द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी डॉ. मुरहू राजभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।
कार्यशाला में पार्टी के घर-घर संपर्क अभियान को गति देने तथा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर भव्य रूप से मनाने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में सभी मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा, “पार्टी द्वारा मुझे जिलाध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन यह केवल मेरी नहीं, हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें हर कार्यकर्ता को स्वयं को जिलाध्यक्ष समझते हुए 2027 में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लेना है।”
उन्होंने ‘साथ चलेंगे तो जीतेंगे’ का जोशीला नारा भी दिया।
जिला प्रभारी डॉ. मुरहू राजभर ने कहा, “नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिली है और हम सभी मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।”
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्रा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव, अनुराग सिंह सोनू, कन्हैया लाल निषाद, अभिषेक सिंह सोनू, हनुमान प्रसाद सिंह, प्रमोद राय, नीरज तिवारी, अजय यादव, मनीष सिंह, आदर्श राय, सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद