Sat. Sep 26th, 2026

आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 25,000 रुपये की इनामी अभियुक्ता गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.
Join Us

आजमगढ़, 26 मार्च 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के क्रम में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 25,000 रुपये की इनामी अभियुक्ता रेखा सिंह को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 16 अप्रैल 2021 को बीईओ बिलरियागंज, श्रीमती डाली मिश्रा ने थाना कन्धरापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्राथमिक विद्यालय शोधनपट्टी की शिक्षिका रेखा सिंह द्वारा नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र एवं भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र में हेरफेर किया गया था। जांच के बाद इन्हें झूठा और कूट रचित पाया गया। इसके आधार पर थाना कन्धरापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 26 मार्च 2025 को प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्ता रेखा सिंह को पायलट तिराहा भँवरनाथ के पास से करीब दोपहर 1:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।

  • नाम: रेखा सिंह
  • पति का नाम: स्वर्गीय अवनीन्द्र कुमार सिंह
  • निवासी: 443, सिविल लाइन, नियर कठवा मोड़, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
  • हाल पता: चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया

अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 45/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि, थाना कन्धरापुर
  2. मु0अ0सं0 174 ए भादवि, थाना कन्धरापुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना कन्धरापुर
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर
  3. उपनिरीक्षक जावेद अख्तर, थाना कन्धरापुर
  4. प्रभारी स्वाट टीम नन्द कुमार तिवारी
  5. उपनिरीक्षक मनीष पाल, स्वाट टीम
  6. सर्विलांस सेल के कांस्टेबल ग्रेड B चन्द्रमा मिश्रा
  7. दिनेश कुमार यादव, सर्विलांस सेल

आजमगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *