
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवती का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई 21 वर्षीय युवती अनिता यादव पुत्री अवधू यादव का शव ग्रामीणों ने नहर में देखा, जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अनिता 17 मार्च की रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 18 मार्च को बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव नहर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे, सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। शव मिलने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण