
आजमगढ़: यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2025 के दौरान परीक्षा में नकल कराने और कापी लिखवाने के मामले में आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज, नरफोरा बिलारी, आजमगढ़ में परीक्षा केंद्र के कार्यालय के ऊपर बने एक कमरे में विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ द्वारा नकल कराई जा रही थी। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की।
कैसे हुआ खुलासा?
स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ पाठक व अन्य स्टाफ उत्तर पुस्तिकाएं लिख रहे हैं। इस सूचना पर थाना कप्तानगंज पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अमरनाथ पाठक (प्रधानाचार्य) पुत्र अनिरुद्ध पाठक, निवासी लखनूपुर, कप्तानगंज
- अंकिता पुत्री राम दुलार मौर्य, निवासी बड़सरा आइमा
- माधुरी गौड़ पुत्री अशोक गौड़, निवासी ओरा, थाना कप्तानगंज
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डी.पी. सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह, निवासी नरफोरा, थाना कप्तानगंज
बरामदगी:
- 06 हाई स्कूल परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाएं
- 03 अदद नकल सामग्री
पंजीकृत मामला:
थाना कप्तानगंज में मु.अ.सं. 65/25 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस व 8(2), 8(3), 11(3), 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई:
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा में नकल कराने वाले अन्य संभावित व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है। जिले में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार