आजमगढ़, 04 मार्च 2025: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद आजमगढ़ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध, तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अलावा, महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें –
- वीमेन पावर लाइन: 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
- सीएम हेल्पलाइन: 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
- वन स्टॉप सेंटर: 181
- साइबर हेल्पलाइन: 1930
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102
- एम्बुलेंस सेवा: 108
जनपद के सभी थानों में पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल लगाकर महिलाओं, छात्राओं और स्थानीय समुदाय को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत यह विशेष अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार