आजमगढ़, 24 फरवरी 2025 – थाना सरायमीर क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
23 फरवरी 2025 को वादी देववरन यादव पुत्र चनरधन यादव, निवासी विशेषरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री रीना (27 वर्ष) की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व इन्द्रभान यादव निवासी करछा, थाना सरायमीर से हुई थी। वादी के अनुसार, उनकी पुत्री को पति इन्द्रभान यादव, ससुर जियालाल यादव, सास चन्द्रावती देवी, ननद रामा, भांजी ब्यूटी, और जेठानी रीता द्वारा दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर रीना ने 23 फरवरी 2025 को दोपहर 2:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वादी की तहरीर पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 69/25 धारा 108 बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस टीम ने 24 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक बासुदेव साहनी के नेतृत्व में करछा मंदिर के पास मेन रोड से तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- इन्द्रभान यादव पुत्र जियालाल यादव (पति)
- जियालाल यादव पुत्र स्व. खुरभूर यादव (ससुर)
- चन्द्रावती देवी पत्नी जियालाल यादव (सास)
थाना सरायमीर पुलिस के अनुसार, इस मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार