बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के थाना खानपुर क्षेत्र के खिदरपुर इंटर कॉलेज के बाहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।
परीक्षा केंद्र के बाहर दिया वारदात को अंजाम
मृतका सावित्री अपनी बेटी को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए अपने प्रेमी सतीश के साथ परीक्षा केंद्र आई थी। जैसे ही बेटी परीक्षा देने स्कूल के अंदर गई, वैसे ही सावित्री का पति नरेश पाल और उसका देवर वहां पहुंचे और उन्होंने सावित्री और उसके प्रेमी पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक साल पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सावित्री करीब एक साल पहले अपने प्रेमी सतीश के साथ घर से भाग गई थी। इस घटना से नाराज पति नरेश पाल ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) शंकर प्रसाद और सीओ समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल प्रेमी सतीश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले में पुलिस ने घायल प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार