आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: जिले के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित वन विभाग के डंपिंग यार्ड में बुधवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर अधिकारियों का जमावड़ा हो गया।
डंपिंग यार्ड में पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ियों को रखा जाता है, जिनकी बाद में नीलामी की जाती है। बुधवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से यार्ड में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी आग पर काबू नहीं पा सके।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका था।
वहीं, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आग से बड़ी मात्रा में लकड़ी जलकर राख हो गई है।फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और आग पर काबू पाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
