
उदयपुर। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 25 यात्री घायल हो गए। जयपुर से उदयपुर आ रही महावीर ट्रेवल्स की बस ओड़न गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब बस चालक को अचानक झपकी आ गई। तेज रफ्तार बस डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नाथद्वारा और राजसमंद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार