Fri. Oct 2nd, 2026

मिर्जापुर में बड़ा हादसा: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटना, 4 की मौत, 3 घायल

शेयर जरूर कीजिए.

मिर्जापुर, 24 फरवरी: मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। महाकुंभ में संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शनिवार देर रात लालगंज-मिर्जापुर रोड पर तुलसी गांव स्थित किसान ढाबा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

Join Us

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद दुकानदार तुरंत मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश की। अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और आगे की सीट पर बैठे लोग कार की बॉडी में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार के हिस्से काटकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

तेलंगाना के श्रद्धालु थे सवार

जानकारी के अनुसार, मृतक श्रद्धालु तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के रहने वाले थे। वे प्रयागराज में संगम स्नान करने के बाद लौट रहे थे। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन हादसे की वजह बनी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें –


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *