आजमगढ़: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 24.02.2025 को जनपद आजमगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध एवं महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया, जिनमें शामिल हैं:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर – 102
- एंबुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाना हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग से संबंधित जानकारी।
पुलिस की पाठशाला और चौपाल के जरिए जागरूकता अभियान मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला और चौपाल आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद