पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ की बरदह पुलिस ने पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की मोटरसाइकिल किक और हैंडल कवर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को मोनू राजभर निवासी महुँजा नेवादा थाना बरदह ने सूचना दी थी कि मुक्तीपुर पेट्रोल पंप के पास पुरानी कहासुनी को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में मोनू राजभर और उनके भतीजे यश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के संबंध में थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में 28 मई 2026 को सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त रवि Rajbhar पुत्र सुरेन्द्र उर्फ दलई राजभर निवासी शिवपुर (महुँजा नेवादा) थाना बरदह को देवापुर सगरा क्षेत्र से सुबह करीब 8:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की मोटरसाइकिल किक तथा एक लोहे का मोटरसाइकिल हैंडल कवर बरामद किया है।

इस मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 178/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी अशर्फी लाल और कांस्टेबल विनय कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment