Fri. Aug 28th, 2026

हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ की गम्भीरपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को अनुज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो (बिन्द्रा बाजार) थाना गम्भीरपुर ने सूचना दी थी कि 18 मई की रात पड़ोसियों द्वारा ताना मारने की बात को लेकर उनके पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूरज मोदनवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में 28 मई 2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल निवासी रानीपुर रजमो (बिन्द्रा बाजार) थाना गम्भीरपुर को विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-124/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल अन्तेष पाण्डेय और महिला कांस्टेबल अंजू जायसवाल शामिल रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *