Fri. Aug 28th, 2026

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में एक परिवार का सफल समझौता

शेयर जरूर कीजिए.


जनपद आजमगढ़ में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित बैठक में एक परिवार का सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।

बैठक में कुल चार प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित थी, जिनमें दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से मिडिएशन के लिए बुलाया गया था। इनमें से तीन मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। मिडिएशन के दौरान एक दंपति केवल कुशलक्षेम जानने हेतु उपस्थित हुआ, जबकि एक अन्य प्रकरण में काउन्सलिंग एवं अथक प्रयासों के बाद दोनों पक्षों के बीच सफल समझौता कराया गया।

समझौता किए गए मामले में आवेदिका ने अपने पति पर विदाई न कराने तथा दवा-इलाज के लिए आर्थिक सहायता न देने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श टीम ने दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर विवाद का समाधान कराया। एक अन्य प्रकरण को अन्य कारणों से बंद कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पुनः मिडिएशन कराया जाएगा।

नई किरण परियोजना बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से परिवारों में सामंजस्य एवं नई आशा का संचार हो रहा है, साथ ही पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम करने में सहायता मिल रही है।

इस दौरान उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, आरक्षी जितेन्द्र शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहीं।

समझौता प्रकरण में वन्दना सोनकर पुत्री घुरहु सोनकर निवासी ग्राम भटनीपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ शामिल रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *