Sat. Sep 26th, 2026

Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है।

घटना 22 मार्च 2026 की है, जब रामायण मार्केट कोल पाण्डेय निवासी राशिद अहमद ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोना उर्फ रेहान और गोलू उर्फ अतीक ने पारिवारिक विवाद को लेकर उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान वादी के बेटे सैफ को भी बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को रामायण मार्केट क्षेत्र से शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक चाकू बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *