Sun. Sep 27th, 2026

आजमगढ़: जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

तरवां थाना पुलिस ने जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते कई दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था।

क्या है पूरा मामला?

वादी खेदू राम पुत्र लछिराम राम निवासी ग्राम तरवां (कटाई) ने 05 अक्टूबर 2025 को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 04 अक्टूबर को गाँव में भोज के दौरान उनकी बच्ची को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुर्सी से उठा दिया गया। इसी बात पर विवाद बढ़ा।

शाम को करीब 9:30 बजे दर्जनभर से अधिक लोगों ने वादी के घर पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया।
रामजनम राजभर, आर्पित राजभर, अभिषेक राजभर, किशन राजभर, मनीष राजभर, प्रिंस राजभर, अनिल राजभर, गोलू राजभर, कैलाश राजभर, अंकित राजभर, सूरज राजभर, पवन यादव और विपुल यादव सहित कई आरोपियों ने लाठी-डंडों से घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की।

हमले में कमलेश, राजेश, अंकित, सविता, सन्तरा देवी, रीला देवी और सरोजा देवी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है और पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई – वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12 नवम्बर 2025 की रात करीब 22:05 बजे थानाध्यक्ष तरवां चन्द्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की खास सूचना पर वांछित आरोपी विपुल यादव पुत्र रामअवध यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी तरवां (कटाई) को पकड़ीं मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, थाना तरवां
  2. कांस्टेबल सौरभ कुमार, थाना तरवां
  3. कांस्टेबल अजय यादव, थाना तरवां

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *