Fri. Sep 25th, 2026

आजमगढ़: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रौनापार थाना के वादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 29 अक्टूबर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री को ग्राम मोतीपुर, थाना महराजगंज निवासी सत्यम राजभर (पुत्र – साहब राजभर) बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 428/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ी गई।
उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्र अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 13 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9:25 बजे हैदराबाद चौराहे से आरोपी सत्यम राजभर (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *