Fri. Sep 25th, 2026

आजमगढ़ में नए राजनीतिक दल ‘BNB (बदला नहीं बदलाव)’ का गठन — 2027 तक हर कोने तक पहुंचाने का लक्ष्य

शेयर जरूर कीजिए.


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत पनसब्दा क्षेत्र में एक नए राजनीतिक दल “BNB (बदला नहीं बदलाव)” का गठन किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब और मजबूर लोगों की आवाज बनना तथा उनके हक की लड़ाई लड़ना बताया गया है।

पार्टी का स्लोगन है — “आपका समर्थन हमारी पहचान”, जिसके माध्यम से संगठन जनता के बीच अपनी विचारधारा और नीतियों को फैलाने की तैयारी में जुटा है।

पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि “हमारा मकसद किसी धर्म या वर्ग विशेष से नहीं, बल्कि भाईचारे और विकास के मुद्दे पर समाज को जोड़ना है। राजनीतिक दलों पर लोगों का विश्वास टूटा है, हम उस विश्वास को फिर से कायम करने के लिए आगे आए हैं।”

वहीं महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “हम पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव तक जनता के बीच पहुँचकर संगठन को मज़बूत बनाएंगे। हमारा लक्ष्य है दबे-कुचले वर्गों को उनका हक दिलाना और समाज में प्रेम और सामंजस्य स्थापित करना।”

पार्टी प्रवक्ता अतुल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि “BNB पार्टी किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती। हम बदला लेने नहीं, बल्कि बदलाव लाने की भावना से आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाग लेने की तैयारी की जा रही है।”

इस मौके पर उपाध्यक्ष नूरुल हसन, कोषाध्यक्ष अनिल राय, प्रवक्ता अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *