Thu. Sep 24th, 2026

बलिया में नशे में पति ने मासूम बेटे की हत्या, पत्नी की तहरीर पर गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और अपने एक वर्षीय बेटे किन्नू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति रूपेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना के अनुसार, सुरेमनपुर निवासी रूपेश तिवारी की शादी चार वर्ष पूर्व सूर्य भानपुर की रीना तिवारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे थे—तीन वर्षीय बेटी अनन्या और एक वर्षीय बेटा किन्नू। रीना तिवारी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि रूपेश अक्सर शराब के नशे में उन्हें अवैध संबंधों का आरोप लगाकर मारपीट करता था।

शनिवार देर शाम नशे में धुत रूपेश ने रीना और उनके ससुर कमलेश तिवारी पर हमला किया। डर के मारे रीना और कमलेश पड़ोस में भाग गए, जबकि अनन्या और किन्नू घर पर ही रह गए। उसी रात रूपेश ने धारदार हथियार से किन्नू पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह रीना और पड़ोसी जब घर पहुंचे, तो उन्होंने खून से लथपथ बिस्तर पर तड़पते किन्नू को देखा। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद रीना बुरी तरह से बेसुध हो गईं।

थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रीना ने पुलिस को बताया कि यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2023 में उनके 18 दिन के नवजात की तबीयत खराब होने पर रूपेश ने जबरदस्ती बच्चे को अस्पताल से घर ले जाने के कारण दूध की कमी से नवजात की मृत्यु हो गई थी। उस समय रीना ने पति के प्रति मोह में चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब उन्होंने रूपेश को फांसी की सजा देने की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया, मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया, “पारिवारिक विवाद में पिता ने अपने एक वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या की है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *