Sun. Sep 27th, 2026

धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश: 35 साल पहले महेंद्र से बना अब्दुल, मुस्लिम युवतियों से शादी कर बनाई थी नई पहचान

शेयर जरूर कीजिए.


धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी को रविवार रात आगरा पुलिस ने दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। 35 साल पहले महेंद्रपाल नाम से पहचान रखने वाला आरोपी इस्लाम धर्म अपनाकर अब्दुल रहमान बन गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ़्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाई की हत्या के बाद गांव छोड़ा, मुस्लिम लड़कियों से की शादी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव रामगढ़ का निवासी है। वह अपने पिता प्रेमपाल सिंह और भाइयों के साथ खेती करता था। करीब 60 बीघा जमीन होने के बावजूद कुछ गलत आदतों के चलते जमीन बिक गई और परिवार आर्थिक संकट में आ गया।

ग्रामीणों के अनुसार, महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से मुंबई में निकाह किया था। बाद में जमीन विवाद को लेकर भाई भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि महेंद्रपाल उर्फ अब्दुल ने पहले कन्नौज में ननिहाल में शरण ली और फिर मुंबई चला गया।

1990 में अपनाया इस्लाम धर्म, बन गया धर्मांतरण का मास्टरमाइंड

Join Us

पुलिस जांच में पता चला है कि अब्दुल रहमान ने 1990 में इस्लाम धर्म अपना लिया था। उसके बाद उसने दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक कार्यालय स्थापित कर गुप्त रूप से धर्मांतरण का नेटवर्क खड़ा किया। उसके घर से पुलिस को भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य, ब्रेनवॉश करने वाली किताबें और अन्य दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, वह मौलाना कलीम सिद्दीकी का करीबी शिष्य था और उसी के नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम करता था। अब्दुल रहमान का एक भतीजा यूके (लंदन) में रहता है और आशंका है कि वह विदेश से फंडिंग करता था। पुलिस अब्दुल के बैंक खातों और विदेश कनेक्शन की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के दौरान घर में हरियाणा की युवती भी मिली

गिरफ्तारी के समय अब्दुल रहमान के घर से हरियाणा की एक युवती भी मिली, जिसका कथित रूप से ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया गया था। पुलिस उसे भी अपने साथ आगरा लाई है। हालांकि, यह पूरा ऑपरेशन इतनी गोपनीयता से किया गया कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस कर रही विस्तृत पूछताछ

थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह के अनुसार, अब्दुल रहमान को सोमवार को गांव रामगढ़ लाया गया था, जहां ग्रामीणों से कई अहम जानकारियाँ जुटाई गईं। पूछताछ के बाद उसे फिर से आगरा ले जाया गया। पुलिस अब्दुल और उसके बेटे से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी निकालने में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *