आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र में घर में दीवार काटकर चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की गई पायल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
मामले की शुरुआत दिनांक 07.07.2025 को उस समय हुई जब वादी अनूप प्रजापति पुत्र कैलाश प्रजापति निवासी भागमलपुर, थाना सिधारी ने तहरीर दी कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर की दीवार काटकर अंदर रखा बक्सा तोड़कर नकदी ₹30,000, सोने की नथिया (1 पीस), सोने की नाक की कील (3 पीस) और दो जोड़ी चांदी की पायल चुरा ली है। इस आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 0478/2024, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस घटना का खुलासा उसी दिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया। प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मो0 जावेद सिद्दीकी, उपनिरीक्षक संतोष वर्मा व अन्य टीम सदस्यों द्वारा झारखण्डे मंदिर के पास मुहम्मदल्ला गांव से समय लगभग 05:15 बजे अभियुक्त शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख कुरैशी निवासी धमऊर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की गई दो अदद पायल (सफेद धातु) और ₹5000 नकद बरामद हुए।
अभियुक्त के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मुकदमों की सूची बेहद लंबी है:
- मु0अ0सं0- 148/22 धारा 395/397/412 भादवि, थाना अकबरपुर, अंबेडकरनगर
- मु0अ0सं0- 96/22 धारा 380/411/457 भादवि, थाना टांडा, अंबेडकरनगर
- मु0अ0सं0- 380/22 धारा 307/379/411 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट, थाना देवगांव, आजमगढ़
- मु0अ0सं0- 230/23 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना बरदह, आजमगढ़
- मु0अ0सं0- 326/22 धारा 147/149/307/332/353/504 भादवि, थाना बरदह, आजमगढ़
- मु0अ0सं0- 28/20 धारा 380/411 भादवि, थाना केराकत, जौनपुर
- मु0अ0सं0- 455/19 धारा 380/411 भादवि, थाना केराकत, जौनपुर
- मु0अ0सं0- 457/19 धारा 323/336/380/411 भादवि, थाना केराकत, जौनपुर
- मु0अ0सं0- 26/20 धारा 379/411 भादवि, थाना मछलीशहर, जौनपुर
- मु0अ0सं0- 45/21 धारा 307/336/504/506 भादवि, थाना कटका, अंबेडकरनगर
- मु0अ0सं0- 478/24 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस, थाना सिधारी, आजमगढ़
- मु0अ0सं0- 334/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- शशिचन्द चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिधारी
- उ0नि0 जावेद सिद्दीकी
- उ0नि0 संतोष वर्मा
- कांस्टेबल धनन्जय राय
- कांस्टेबल प्रभाकर सहाय गुप्ता
- कांस्टेबल इन्दल कुमार
- कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार
थाना सिधारी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना
