आजमगढ़, 22 मई 2025 — रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेन्द्र लाल के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री लाल का स्थानांतरण प्रतापगढ़ जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के निर्देशन में आयोजित समारोह में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा श्री शैलेन्द्र लाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान सभी अधिकारियों ने श्री शैलेन्द्र लाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
