Tue. Oct 6th, 2026

सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर, आजमगढ़ ने CBSE परीक्षा में हासिल की 100% सफलता, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

शेयर जरूर कीजिए.


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE), दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर, आजमगढ़ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
मानविकी वर्ग में छात्र आयुष कुमार यादव ने 94.8% अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया। इसी वर्ग में युवराज सिंह ने 91.8% तथा अंकुर वर्मा ने 90.2% अंक प्राप्त किए।

गणित वर्ग में अल्पना यादव ने 88.6% और कुनाल श्रीवास्तव ने 87% अंक हासिल किए।
बॉयोलॉजी वर्ग में राज कुमार यादव ने 88% एवं सरगम रस्तोगी ने 86.6% अंक अर्जित किए।
वाणिज्य वर्ग में रिति यादव ने 87.2% और प्रिया गुप्ता ने 86.6% अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन:
अंकित यादव ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं में सौरभ राव (94.2%), वंशिका राव (93.6%), अक्षत बरनवाल (93.2%) तथा अदिति (92.6%) शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं:
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों व शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और सतत प्रयासों का प्रतिफल है। विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परीक्षाफल देने हेतु प्रतिबद्ध है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *