


आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2025 को संविदा कर्मी कपिलदेव यादव पुत्र रामआसरे यादव, निवासी ग्राम रोहुआ मुस्ताफाबाद (थाना गम्भीरपुर), ने थाना गम्भीरपुर में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कटघर गोमाडीह गांव में बिजली बिल बकाया होने के कारण एक सप्ताह पूर्व विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में कई लोगों की बिजली काटी गई थी। इसी बात से नाराज होकर खिलाड़ी सरोज, रामखिलावन, बृजेश सरोज, सुजीत सरोज और 8-10 अज्ञात व्यक्तियों ने कपिलदेव यादव के साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 82/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) BNS के तहत चार नामजद व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।
29 मार्च 2025 को उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए खिलाड़ी सरोज, रामखिलावन, बृजेश सरोज, सुजीत सरोज और विनोद को रोहुआ तिराहा से दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- खिलाड़ी सरोज पुत्र बंशू सरोज
- रामखिलावन सरोज पुत्र बंशू सरोज
- बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज
- सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज
- विनोद पुत्र रामअचल
सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार