Thu. Sep 24th, 2026

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की बड़ी घोषणा: 28,138 पदों पर होगी भर्ती, अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

शेयर जरूर कीजिए.
Join Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। प्रदेश में दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

अप्रैल के अंत तक जारी होगी भर्ती विज्ञप्ति

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने जानकारी दी कि डीजीपी मुख्यालय से सिपाही स्तर के 19,220 पदों और उप निरीक्षक (SI) के 4,543 पदों के लिए अधियाचन भेजा गया है। भर्ती प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

सिपाही के 19,220 पद

  • सिपाही पीएसी: 9,837 पद
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
  • महिला सिपाही पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2,282 पद
  • सिपाही नागरिक पुलिस: 3,245 पद
  • सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2,444 पद
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71 पद

दरोगा (SI) के 4,543 पद

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 4,242 पद
  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 106 पद
  • प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
  • प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद

जेल वार्डर और अन्य पदों पर भी होगी भर्ती

कारागार मुख्यालय ने जेल वार्डर के 2,833 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A के 1,153 पद, लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 पद, और रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी।

भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रहें अपडेट

बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *