आजमगढ़, 10 मार्च 2025: बरदह थाना पुलिस ने चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद की गई है।
गिरफ्तारी का विवरण:
थाना बरदह पुलिस चौकी ठेकमा से उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम अगामी होली व रमजान त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान त्रिवेणी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी गोड़हरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आशू यादव पुत्र प्रशांत यादव, निवासी ग्राम कसड़े श्रीकांतपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 32 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक चोरी का मोबाइल और 460 रुपये नकद बरामद किए गए।

अभियुक्त ने चोरी की बात कबूली
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि 19 जनवरी 2025 को उसने जौनपुर से लौटते समय बरदह बाजार में एक मोबाइल दुकान का जंगला तोड़कर चोरी की थी। उसने दुकान से तीन मोबाइल और 9,000 रुपये चोरी किए थे। इनमें से दो मोबाइल बेच दिए और चोरी के पैसे खर्च कर दिए, जबकि एक मोबाइल और 460 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
बरामदगी का विवरण:
- अवैध हथियार: एक 32 बोर की रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस।
- चोरी का सामान: एक मोबाइल फोन और 460 रुपये नकद।
पंजीकृत अभियोग:
- मु.अ.सं. 67/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बरदह।
- मु.अ.सं. 18/25 – धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, थाना बरदह।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
आशू यादव के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरदह पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार