आजमगढ़:शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंत ने मंगलवार शाम सड़क पर उतरकर कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सिंधारी से शारदा चौराहा होते हुए रैदोपुर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

एसडीएम सदर ने कहा कि सड़क पर ठेले और अवैध कब्जों के कारण हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मौके पर ही कई अवैध अतिक्रमण को हटवाया और शेष दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे जल्द से जल्द सड़क खाली करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है। हमने मौके पर कई अतिक्रमण हटवाए हैं और सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसके अलावा, उन्होंने पुल पर लगी लाइटों को बदलने का भी निर्देश दिया, जिससे लोगों को रात में बेहतर रोशनी मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। प्रशासन की इस सख्ती से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने खुद ही अपने ठेले और अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें–
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार