UP News: देवरिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो शादीशुदा महिलाओं ने समाज के बंधनों और परंपराओं को तोड़ते हुए अपने पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक-दूसरे से शादी कर ली। यह विवाह देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में संपन्न हुआ।
प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम
दोनों महिलाएं गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र की निवासी हैं। पहली महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। चार बच्चों की मां होने के बावजूद वह अपने पति की हिंसा से तंग आकर मायके में रहने लगी। दूसरी महिला भी अपने पति की प्रताड़ना का शिकार थी। उसने बताया कि उसका पति उस पर बेवजह शक करता था और आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती
पति से मिल रही प्रताड़ना के बीच दोनों महिलाओं की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी-अपनी परेशानियां साझा कीं। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले छह सालों से दोनों महिलाएं एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिल रही थीं।
यह भी पढ़ें–
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
मंदिर में की शादी
23 जनवरी को दोनों महिलाएं गोरखपुर से देवरिया पहुंचीं और दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और मांग में सिंदूर भरकर अपने प्रेम को विवाह का रूप दिया।
नई जिंदगी की शुरुआत
शादी के बाद दोनों महिलाएं जब मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ लोगों ने उन्हें देखा और उनकी कहानी जानने की कोशिश की। कैमरे के सामने उन्होंने अपनी प्रेम कहानी साझा करते हुए कहा, “हम अब साथ हैं और हमें कोई अलग नहीं कर सकता। हम किराए पर मकान लेकर अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगे।”
समाज की परवाह नहीं
दोनों महिलाओं ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह निर्णय अपनी मर्जी से लिया है। समाज के सवालों और परंपराओं की परवाह किए बिना, उन्होंने अपनी खुशी और प्यार को प्राथमिकता दी। अब वे एक साथ अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए दृढ़ हैं।
यह मामला समाज में परंपरागत रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं पर सवाल खड़ा करता है, लेकिन साथ ही यह यह भी दिखाता है कि प्यार और आत्मसम्मान के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।