Azamgarh News :खंड विकास क्षेत्र सठियाँव के सभागार मे शुक्रवार को लगभग दो बजे सफाई कर्मचारी संघ सठियांव के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें रमेश लाल को अध्यक्ष मनोनित किया गया। मंत्री प्रणव गोपाल पाण्डेय को सर्वसम्मत से चुन लिया ।
सठियाँव खंड विकास क्षेत्र अंतर्गत सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव की चुनाव करने के लिए एक बैठक की गयी। जिसमें सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। संगठन के संरक्षक राधेश्याम सिंह, अध्यक्ष रमेश लाल, मंत्री प्रणव गोपाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मटरू लाल, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी राघव सिंह को सभी सफाई कर्मचारियों ने निर्विरोध चुना। अध्यक्ष रमेश लाल ने कहा कि संगठन में शक्ति है। सफाई कर्मचारियों की समस्या की लड़ाई संगठन माध्यम से लड़ी जाएगी। सफाई कर्मचारी साफ सफाई का काम करते है। सफाई कर्मचारी आज संगठन पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इससे संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ सकेंगे। निर्विरोध मनोनित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जीवनाथ यादव ने किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्रा, सचिव सतीश सिंह, राम सूरत यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र चौहान, राम किशुन, राम कुंवर प्रज़ापति, कमलेश कुमार, शेषनाथ, चंद्रभान, योगेंद्र यादव, विनोद, मुकेश, बृजेश, गीता देवी, सुषमा, राजिया,उषा देवी सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें–
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार