Tue. Oct 13th, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

शेयर जरूर कीजिए.


महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत आज जनपद आजमगढ़ में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जनपद की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा पार्कों, बाजारों, मॉल्स, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल का आयोजन किया।

इन चौपालों में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि), महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, सरकारी योजनाओं एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जनमानस में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *