Thu. Sep 24th, 2026

नई किरण पहल के तहत आजमगढ़ पुलिस ने दो बिछड़े परिवारों का पुनर्मिलन कराया

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 10 अगस्त 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 08 मामलों पर मिडिएशन के लिए दोनों पक्षों को फोन व नोटिस के माध्यम से बुलाया गया।

मिडिएशन में 06 मामलों में पक्षकार उपस्थित हुए, जिनमें से 01 मामले में अथक प्रयास के बाद पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराया गया, जबकि एक अन्य मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद का समाधान करते हुए सुलह समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 02 मामलों में समझौता हुआ। इसके अलावा 01 मामला अन्य कारणों से बंद कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में अगली तिथि पर मिडिएशन किया जाएगा।

नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में जोड़ना और पारिवारिक न्यायालय के कार्यभार को कम करना है।

इस अवसर पर काउंसलर डॉ. उमेशचंद्र पांडे, उ0नि0 गुरु ज्ञान चंद्र पटेल (प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन), उ0नि0 श्यामधर उपाध्याय (प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ), आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला आरक्षी शिखा तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय यादव, महिला आरक्षी श्वेता पांडे एवं महिला आरक्षी ज्योति तिवारी उपस्थित रहे।

कुल समझौते:

  1. अनिता सिंह पत्नी सतीश सिंह, पुत्री अवधनाथ सिंह, निवासी गंभीरबन कुरयानी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
  2. सोनी पुत्री मनीराम कन्नौजिया, निवासी करमहां डिगुरपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *