वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को अहरौला थाना पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामला दिनांक 24 जून 2025 का है जब विनोद यादव निवासी गौरी, थाना अहरौला ने थाने में तहरीर दी कि शाहगंज से वापस लौटते समय अम्बारी-अहरौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास चार अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल व ₹2500 लूट लिए। इस पर थाना अहरौला में मु.अ.सं. 244/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
आज मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व टीम ने रूपाईपुर मोड़ के पास पुलिया से दो अभियुक्तों को समय करीब 08:30 बजे सुबह गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक कुमार सिंह (55 वर्ष) और उसका पुत्र दारा सिंह (22 वर्ष), दोनों निवासी इब्राहिमपुर थाना पवई, जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। इनके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट की घटना को स्वीकार करते हुए अपने अन्य दो साथियों दिलशाद और फैजान पुत्रगण सगीर उर्फ बादशाह (निवासी सोफीगढ़, थाना अहरौला) के नाम बताए, जो अभी फरार हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया गया और मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट भी तोड़ दिया गया। आज वे मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए। पीड़ित द्वारा बरामद मोटरसाइकिल की पहचान कर ली गई है।
इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इन्द्रमणि पटेल, सुरेन्द्र निषाद, कांस्टेबल बलवन्त सिंह यादव एवं अंचल सिंह शामिल रहे।
अपराधियों के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
