आजमगढ़, 01 जून 2025 – थाना बिलरियागंज क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशन कुमार पुत्र रामकेश, निवासी ग्राम बरोही फत्तेहपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को पुलिस ने उसके घर से सुबह 7:15 बजे दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2025 को एक पीड़िता ने थाना बिलरियागंज पहुंचकर तहरीर दी कि आरोपी किशन कुमार ने शादी से पहले बातचीत के दौरान उसके फोटो और वीडियो बना लिए थे। शुरू में आरोपी ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन शादी के लगभग चार साल बाद वह उन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा।
जब पीड़िता अपने मायके ग्राम बरोही (फतेहपुर) आ गई, तो आरोपी ने वहां भी उसे डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रखा। आरोपी किशन कुमार ने पीड़िता को अपने साथ नोएडा ले जाकर शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता अपने गहने और पैसे भी साथ ले गई, जिन्हें आरोपी ने बाद में बेच डाला। फिर 25 मई 2025 की रात को आरोपी पीड़िता को बिलरियागंज बाजार में छोड़कर फरार हो गया और धमकी दी कि अगर उसने कुछ बताया तो उसके परिवार को जान से मार देगा.
इस गंभीर प्रकरण में थाना बिलरियागंज में मुकदमा संख्या 164/25 के अंतर्गत धारा 69/84/351(3) बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
01 जून 2025 को उपनिरीक्षक लवकुश कुमार अपनी टीम के साथ दबिश देकर आरोपी किशन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िताओं को न्याय मिल सके और समाज में ऐसा अपराध करने वालों को कड़ा संदेश जाए।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार