आजमगढ़ : थाना अतरौलिया क्षेत्र के एक अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्दन प्रकाश पुत्र राजबली (निवासी सेखौना, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़) को पुलिस ने आज सुबह 7:45 बजे बस स्टैण्ड अतरौलिया से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले की शुरुआत 11 मई 2025 को हुई थी, जब वादी श्री राममिलन (निवासी ग्राम सेखौना) ने अपनी नाबालिग पुत्री को प्रदीप पुत्र देवनाथ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की लिखित तहरीर थाना अतरौलिया में दी थी। इस पर मु0अ0सं0 160/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना का कार्य उ0नि0 मयंक नारायण सिंह द्वारा किया गया, जिसके दौरान अभियुक्त चन्दन प्रकाश का नाम भी प्रकाश में आया।
वांछित अभियुक्त को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज उसे अतरौलिया बस स्टैण्ड से दबोच लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय को प्रस्तुत किया।
थाना अतरौलिया पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।




- सनबीम स्कूल आज़मगढ़ में ‘कलासंगम 2025–26’ का भव्य आयोजन
- अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, 6 मुकदमों में वांछित
- ऑपरेशन ‘कनविक्शन’ की बड़ी सफलता: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी को सजा
- ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी सफलता: झूठी अफवाह फैलाने वाले आरोपी को 2 वर्ष 9 माह की सज़ा
- OLX के जरिए साइबर ठगी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त मेंथाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़ की बड़ी कार्रवाई