आजमगढ़ : जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज दिनांक 14 मई 2025 को उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ नियमित चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान सुबह लगभग 06:15 बजे रजादेपुर से मानिकपुर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम नेमडाड, थाना रामपुर वेलौली, जनपद मऊ (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 174/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: आशीष कुमार
- पिता का नाम: विनोद कुमार
- निवासी: ग्राम नेमडाड, थाना रामपुर वेलौली, जनपद मऊ
- उम्र: लगभग 24 वर्ष
बरामद सामान:
- एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
- एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सराहा जा रहा है और इसे कानून-व्यवस्था के प्रति एक सख्त संदेश माना जा रहा है।





- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार