सोनभद्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा ओडिशा से वाराणसी ले जाया जा रहा था और पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। घटना करमा गांव के तिराहे की है, जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लग्जरी कार को रोका, जिसकी तलाशी में डिक्की से गांजे के बंडल बरामद हुए। बरामद गांजे की कीमत लगभग 16.40 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के संबलपुर निवासी हरेश रंजन होता के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल है और यह कार उसी की है। इस बार वह सतीश नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर वाराणसी जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि मामले में फरार सतीश की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने 1.60 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा पकड़ा था। करमा थाने की पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रकाश, सूर्या सिंह, विजय प्रसाद गोंड सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रयासों का हिस्सा है।




- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
