Wed. Sep 16th, 2026

यूपी में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान, पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज, 3035 का चालान

शेयर जरूर कीजिए.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेशभर में 915 ई-रिक्शा सीज किए गए और 3035 का चालान किया गया।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू हुआ है और 30 अप्रैल तक नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया था।

गाजियाबाद और आगरा संभाग में सबसे अधिक कार्रवाई

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक विभिन्न संभागों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई।

  • गाजियाबाद संभाग – 381 ई-रिक्शा
  • आगरा संभाग – 363 ई-रिक्शा
  • लखनऊ – 200 ई-रिक्शा
  • झांसी – 199 ई-रिक्शा
  • सहारनपुर – 171 ई-रिक्शा
  • मीरजापुर – 165 ई-रिक्शा
  • वाराणसी – 164 ई-रिक्शा
  • प्रयागराज – 136 ई-रिक्शा

मुख्यालय से अभियान की सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनपद स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान पूरी तरह से अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो को हटाने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नियमों का पालन हो।

इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी सख्ती जारी रहेगी, जिससे अनधिकृत वाहनों पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *