आजमगढ़: थाना जहानागंज पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद कर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण:
सोमवार, 03 मार्च 2025 को उ0नि0 आदित्य सिंह को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी, जो चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है, अवैध तमंचे के साथ सीही से उम्मरपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ करने पर उसकी पहचान अमन यादव उर्फ अनाम पुत्र दुर्गविजय यादव (निवासी भुजही, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
अमन यादव के पास मौजूद स्प्लेंडर प्लस बाइक, जिसकी पीछे की नंबर प्लेट गायब थी और आगे की नंबर प्लेट पर UP 50 CR 9115 अंकित था, के कागजात मांगने पर वह दिखाने में असमर्थ रहा। इस पर पुलिस ने बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया। मामले की विवेचना उ0नि0 शिवम त्यागी द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अमन यादव उर्फ अनाम (पुत्र दुर्गविजय यादव, निवासी भुजही, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 25 वर्ष)
अपराधी का आपराधिक इतिहास:
अमन यादव उर्फ अनाम के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
- मु0अ0सं0 184/23 – धारा 395/412/120बी/216 ए भादवि (थाना रानी की सराय, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 196/23 – धारा 419/420/473/411/413 भादवि (थाना रानी की सराय, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 198/23 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना रानी की सराय, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 357/23 – धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट (थाना रानी की सराय, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 22/25 – धारा 110/115(2)/117(2)/118(1)/351(2)/352/3(5) बीएनएस व 3(1)द,3(1)ध,3(2)V एसी एसटी एक्ट (थाना जहानागंज, आजमगढ़)
- मु0अ0सं0 161/23 – धारा 379/411 भादवि (थाना कोतवाली, जनपद मऊ)



- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना