
अमिला, मऊ। इंटर की परीक्षा देने जा रही 20 वर्षीय सोनम सिंह और उनके चाचा रामरतन सिंह की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों निजी वाहन से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सोनम सिंह, पुत्री रामप्रकाश सिंह, अपने चाचा रामरतन के साथ परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही रामरतन सिंह की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनम को तत्काल जिला अस्पताल आज़मगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण