आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर गांव में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमीलिया से बारात भैसकुर गांव आई थी। बारात जैसे ही दूल्हे के घर की ओर बढ़ी, मजदूरों ने रोड लाइट रथ का गमला सिर पर उठा रखा था। रास्ते में 11,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पूरे रथ में करंट उतर गया। हादसे में जवाहर नगर वार्ड, मेहनगर निवासी **गोलू (17) पुत्र बालकिशन व मंगरु (25) पुत्र राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद शादी में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार