आजमगढ़ – थाना मेहनाजपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक नाजायज छूरी बरामद की है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
मंगलवार (27 फरवरी 2025) को उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार अपने हमराहियों के साथ इटैली बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि चिल्लुपुर गांगे नदी पुल पर एक व्यक्ति अवैध छूरी के साथ खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोच लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय राजभर (29 वर्ष), निवासी ग्राम करनेहुआ, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज छूरी बरामद की।
पुलिस कार्रवाई:
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मेहनाजपुर में मु0अ0सं0 17/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक कुमार द्वारा की जा रही है। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अपील:
थाना मेहनाजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
