आजमगढ़: जिले में शनिवार को रेलवे विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव शहर के समीप निर्माणाधीन बेलाइस ओवरब्रिज के पास रेलवे द्वारा खोदे गए 20 फीट गहरे गड्ढे में पड़ा मिला।
गुमशुदा थे जेई, परिजन कर रहे थे तलाश
मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सेंट्रल रोड निवासी मुरली मनोहर के रूप में हुई, जो आजमगढ़ जिले में रेलवे विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। वह एक दिन पूर्व अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें काफी खोजने का प्रयास किया। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गड्ढे में शव मिलने से मचा हड़कंप
शनिवार को जब परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गहरे गड्ढे में उनका शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेई की मौत दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा, इसे लेकर पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है। मामले में रेलवे प्रशासन और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Azamgarh News: युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही
- Azamgarh News: सरायमीर थाना क्षेत्र में संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत सरगना अनवर गिरफ्तार
- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में 20 साल पुराने मामले में आरोपी दोषसिद्ध, न्यायालय उठने तक का कारावास व 2100 रुपये जुर्माना
- Azamgarh News: थाना फूलपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, टप्पेबाजी/ठगी गिरोह का भंडाफोड़
- Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न व आईटी एक्ट मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार