AzamgarhNews: थाना क्षेत्र के मतलूबपुर स्थित सब्जी मंडी के बाहर मंगलवार की आधी रात अज्ञात कारणों से एक कार में आग लग गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर पास की चार दुकानें भी जलकर राख हो गईं। घटना में कुल 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कार स्वामी ने साजिश का आरोप लगाया
पीड़ित कार स्वामी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवेक सोनकर ने आरोप लगाया कि उनकी स्वीफ्ट कार को किसी ने जानबूझकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें दो ऑटो जल गए थे। उस समय भी हृदय नारायण गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका।
पीड़ितों को हुआ लाखों का नुकसान
इस अग्निकांड में हृदय गौड़, करिया यादव, बुद्धू निषाद, भोलू सोनकर और विवेक सोनकर का कुल मिलाकर 16 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।