Azamgarh News:आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के देवहटा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के निवासी सुनील राय उर्फ मुन्ना राय, जो ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, की खेत जोतने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, उनके सिर को धड़ से अलग कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुनील राय पड़ोसी गांव नवली में त्रिवेणी प्रजापति के खेत जोतने गए थे। शाम को काम पूरा कर लौटते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सुनील का शव जमीन पर पड़ा पाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के लिए बना पहेली
घटना स्थल पर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर दो संभावनाएं चर्चा में हैं। पहली यह कि गोली लगने के बाद ट्रैक्टर के पीछे लगे हर (जुताई का उपकरण) से सिर कटकर अलग हो गया हो सकता है। दूसरी संभावना यह है कि गोली मारने के बाद किसी धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग किया गया हो। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
मृतक सुनील राय एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल है।
यह भी पढ़ें–
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार