आजमगढ़ पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 1775 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।
इस अभियान की शुरुआत फरवरी 2024 में की गई थी, जिसमें मोबाइल स्वामियों को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीएनएस प्रभारी, जनपद आजमगढ़ को जांच व बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ताजा कार्रवाई के तहत मई 2025 में, आजमगढ़ पुलिस ने 114 खोए हुए एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद किए। इन सभी फोन को आज दिनांक 08 जून 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
फरवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच आजमगढ़ पुलिस कुल 1661 मोबाइल फोन (लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर चुकी थी। मई 2025 में बरामद 114 मोबाइल मिलाकर यह संख्या अब 1775 तक पहुंच गई है।
यह अभियान न केवल जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ा रहा है, बल्कि डिजिटल उपकरणों की सुरक्षा व बरामदगी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता का भी प्रमाण है।


- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार