आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मां और ममता के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने अपनी ही 6 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जबकि 3 साल का बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
गौरा गांव के रहने वाले सुनील यादव लखनऊ में वाहन चालक हैं। वो बीते 20 दिन पहले अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौटे थे। सोमवार की रात परिवार में विवाद हुआ और उसी दौरान उनकी पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
पहले उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन देर रात उसने अपनी 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर 3 साल के बेटे को भी मारने की कोशिश की। बेटा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में महिला के ससुर जियालाल की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि घरेलू विवाद की जड़ें कितनी गहरी थीं और आखिर ऐसी घटना को अंजाम देने के पीछे महिला की मानसिक स्थिति क्या थी।एक मां ने अपने ही बच्चों पर जो कहर ढाया, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।


- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
